दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है. अरविंद केजरीवाल के सामने भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है. चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार की है.
जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी. इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल को और उनके कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. बीजेपी दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है. सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है. सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद.