तसलीमा नसरीन ने अकबरुद्दीन को याद दिलाया 15 मिनट’ वाला बयान, जानें वजह

मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन ने अकबरुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है. दरअसल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने विधानसभा में मंदिर दुरुस्त कराने के लिए फंड की मांग पर तंज कसा है.

तसलीमा ने कहा है कि

अकबरुद्दीन ओवैसी जो पुलिस हटाने पर 15मिनट में हिंदुओं के कत्ल की बात कह रहे थे, अब महाकाली मंदिर के लिए 10करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं. क्या अब वे नकाब पहन रहे हैं, या अब वे अच्छे इंसान हो गए हैं.

दरअसल अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013में एक बयान दिया था कि अगर 15मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए तो हिंदु-मुस्लिम का रेशियो बराबर करने में देर नहीं लगेगी. जुलाई 2019में यह बयान उन्होंने दोहराया था और कहा था कि आरएसएस को इससे बाहर आने में वक्त लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *