पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन गिरावट का सिलसिला जारी है. एक बार फिर से दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.
वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गया है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.10 रुपये, 74.74 रुपये, 77.76 रुपये और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है.