शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करेंगी सरकार

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. देश के अलग अलग राज्यों में इस बिल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे है. सबसे ज्यादा बवाल इस बिल को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ में हो रहा है. तक़रीबन पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग़ में लोग प्रदर्शन कर रहे है. प्रदर्शन कर रहे लोगों में अब महिलाएं भी शामिल हो चुकी है, और शाहीन बाग में बड़ी संख्या में लोग इस बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है. दिल्ली मेंचुनाव बेहद करीब है तो ऐसे में मोदी सरकार इन प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हो गई है. आपकोबतादे कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद इस बात पर मोहर लगाई है. कि शाहीन बाग़ में प्रदर्शन कर रहे लोगों से मोदी सरकार नेबात करने का फैसला किया है.

क्या बोले रवि शंकर प्रसाद

दिल्ली के शाहीन बाग़ तक़रीबन 50 दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन ने धीरे धीरे काफ़ी बाद रूप ले लिया है. इतना ही नहीं यह मुद्दा दिल्ली चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन चूका है. आपको बता दे कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर आप विरोध कर रहे हैं तो अच्छी बात है…लेकिन आपके लोगों का जब हम कोई स्वर सुनते हैं वो कहते हैं कि CAA जबतक वापस नहीं होगा तो बात नहीं होगी. अगर ये चाहते हैं कि सरकार का कोई प्रतिनिधि बात करे तो एक स्ट्रक्चर तरीका होना चाहिए. अगर आप कहिएगा कि वहीं पर आकर बात करिए, तो कैसे होगा

आपको बता दे की दिल्ली के शाहीन बाग़ में तक़रीबन हज़ारों महिलायें धरना प्रदर्शन कर रहे है. उन सभी प्रदर्शनकारियों की सिर्फ़ एक ही माँग है उनका कहना है. कि वह नागरिकता संशोधन बिल के बिलकुल ख़िलाफ़ है और वह लोग चाहते है कि मोदी सरकार खुद आके उनसे बात करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *