आम बजट पेश होने से पहले देश के आर्थिक स्थिति के लिए एक बार फिर से ख़ुशख़बरी मिली। बता दे कि वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया की इस साल जनवरी का GST कलेक्शन 1.10 लाख पार कर चुका हैं. वहीं 2017 में पुरे देश में gst लगने के बाद यह कलेक्शन दूसरा उच्चतम स्तर होगा।
आपको बता दे कि इसे पहले 2019 के अप्रैल में 1.13 लाख का GST कलेक्शन रिकॉर्ड किया गया था. जो अभी तक का उच्तम स्तर रहा हैं. अब यह तीसरा महीना है जब GST 1 लाख को पार करेगा। यह भी बता दे कि बाईट दिसंबर में GST 1 लाख 3 हजार 184 करोड़ रुपये रहा हैं. नवंबर की बात करे तो उस वक्त जीएसटी कलेक्शन कुल 1,03,492 करोड़ रुपये था.