प्रचार बैन हटते ही बोले कपिल मिश्रा: शाहीन बाग खाली होने से पहले CM आवास होगा खाली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर प्रचार प्रतिबंध हटते ही वो एक बार फिर आक्रामक हो गये है. एक निजी चैनल के रिपोर्टर से बातचीत के दौरान आप आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा शाहीन बाग के खाली होने से पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास खाली हो जाएगा.

रैली को संबोधित करते हुए दिया था विवादित बयान

चुनाव आयोग ने लगया था 48 घंटो का प्रचार बैन

आप आदमी के पार्टी बागी विधायक और अब दिल्ली विधान सभा चुनाव में मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक रैली को संबोधित करते हुये शाहिन बाग पर विवादित बयान देते हुये कहा था कि 8 फरवरी को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हैं. इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कपिल मिश्रा पर 48 घंटो के लिए चुनावी प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *