भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज ऑकलैंड में हुए पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. न्यूजीलैंड से मिले 204 रनो के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट रहते 19वे ओवर में ही हासिल कर लिया.
के.एल.राहुल और श्रेयस ने जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने आए के.एल. राहुल ने आक्रामक अंदाज में पारी का आगज किया और महज 27 गेंदो पर 56 रनो की बेहतरीन पारी खेली. राहुल ने अपनी इस पारी में 4 चौके व 3 छक्के जड़े.
श्रेयस अय्यर ने दिखाया बेहतरीन खेल का नजारा
भारतीय टॉप आर्डर में रोहित शर्मा 7, कप्तान विराट कोहली 45 और के.एल राहुल 56 रनों के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि अन्य भारतीय बल्लेबाजो को लक्ष्य भेदने में दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा. तथा गेंद और रनो का भी अंतर बढ़ने लगा था, कि तभी क्रीज पर चौथे नंबर पर उतरे भारतीय युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 58 रनो की अहम व मैच जीताऊ पारी खेली. श्रेयस ने महज 28 गेंदो पर 58 रनो की अपनी पारी में 3 गंगनचुबी छक्के व 5 चौके जड़े और भारत की जीत सुनुशचित की.
भारत ने बनाई सीरीज में 1-0 की बढ़त
टॉस जीतकर किया था गेंदबाजी का फैसला
न्यूजीलैंड ने दिया था 204 रनो का लक्ष्य
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. और कीवियो ने कप्तान केन विलियमसन 51 व मुनरो 59 के अर्धशतको की मदद से भारत को 204 रनो का लक्ष्य दिया. जिसे भारत ने 4 विकेट खोकर एक ओवर पहले ही हासिल कर लिया और पांच मैचो की टी-20 सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली हैं.