दुनिया के सातवें सबसे अमीर और संपन्न देश स्वीडन में रहने वाली ग्रेटा थनबर्ग कई दिनों से ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अपना आक्रामक अभियान शुरू कर दी है और उसके प्रयासों का ही नतीजा है कि इस पिछले वर्ष उसके देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 8 प्रतिशत की कमी आई है। वहीँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ग्रेटा थनबर्ग को निशाने पर लेकर भारत पर तंज कसा है. उन्होंने तवीत कर लिखा है कि ग्रेटा थनबर्ग को उन देशों से सवाल पूछने जाना चाहिए, जो वास्तविक में वातावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि खुद को इकॉनोमी का जानकार दर्शाने से बेहतर हैं कि वो (ग्रेटा) चीन और भारत जैसे देशों में जाए. वहां जाकर वहां के प्रदूषण के मसले पर कुछ करना चाहिए. वो ऐसे देशों में क्यों नहीं जा रही जो वातावरण को सुधारे के बदले अपराध करने में सबसे आगे हैं?वहीँ देखना अब यह है कि क्या ग्रेट भारत और चीन जैसे देशों में जा कर प्रदुषण जैसे मसलों पर कम करती है या नहीं.