BJP सांसद का अनोखा बयान,बोले- नोट पर हो लक्ष्मी की तस्वीर

देश इस समय आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है. और इसको लेकर विपक्ष सरकार को आए दिन घेरता ही रहता है. आर्थिक मंदी को दूर करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने रुपये की स्थिति सुधारने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया है.

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि

वह नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रकाशित करने के पक्ष में हैं. इससे भारतीय मुद्रा की स्थिति अच्छी होगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित लेक्चर स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला को संबोधित करने के बाद स्वामी ने ये बातें कहीं. इंडोनेशिया में नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. मैं इसके पक्ष में हूं. भगवान गणेश बाधाओं को दूर करते हैं. हालांकि मेरा मानना है कि नोट पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर होनी चाहिए, जिससे भारतीय मुद्रा की स्थिति मजबूत होगी. इसका किसी को बुरा भी नहीं लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *