AASU कार्यकर्ताओं ने सीएम सोनोवाल के काफिले को दिखाए काले झंडे, जानें वजह

देश में नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्से में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और प्रदर्शन अभी भी हो रहे हैं. इसी को लेकरअसम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बुधवार को डिब्रूगढ़ जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए.

ANI (@ANI) January 15, 2020

बता दें किमुख्यमंत्री सोनोवाल असम का फसल कटाई त्योहार भोगाली बिहू मनाने के लिए अपने परिवार के पास जा रहे थे.मुख्यमंत्री का काफिला डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे से गृहनगर चबुआ के रास्ते पर था.इसी दौरान AASU कार्यकर्ताओं का एक दल उनके काफिले की ओर दौड़ा और काले झंडे दिखाने लगा.इसके साथ ही एएएसयू कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे भी लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *