मकर संक्राांति पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और दान…

15 जनवरी यानी की बुधवार को मकर संक्राांति का पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन काफी शुभ माना जाता हैं, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने एवं दान-पुण्य के कार्य से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के कथना अनुसार, यदि अगर आप दान पुण्य का कार्य अपने राशि के अनुसार करते हैं तो जातकों को राशि का विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दान धर्म का कार्य विशेष मुहूर्त में किया जाता है और वहीं इस दिन सूर्य देव के पूजा का भी विशेष महत्व दिया जाता हैं.

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

पुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 से 12:30:00 तक

अवधि: 5 घंटे 14 मिनट

महापुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 से 09:15:14 तक

अवधि: 2 घंटे 0 मिनट

संक्रांति पल: 01:53:48

मकर संक्रांति में स्नान, दान, मंत्र, जप तथा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। दूसरी शब्दों में कहे तो इसे ही शुभ मुहूर्त कहा जाता है। इसमें भी महापुण्यकाल का समय बहुत सीमित है। महापुण्य काल की कुल अवधि तकरीबन दो घंटे तक रहेगी। जबकि पुण्य काल की अवधि पांच घंटों से भी अधिक की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *