आपने बहुत सारे मंदिर देखे होंगे लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप भी दंग रह जाएंगे. जी हां यह अद्भुत मंदिर कही और नहीं बल्कि छतीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है जी कि निराई माता के नाम से प्रसिद्ध है.
खास बात ये है कि यह मंदिर साल में सिर्फ पांच घंटे के लिए ही खुलता है. साथ ही यहां महिलाओं के लिए भी कई खास नियम बनाए गए हैं. इस मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा-पाठ की इजाजत नहीं है. यहां सिर्फ पुरुष ही पूजा-पाठ की रीतियों को निभाते हैं. यहां तक कि महिलाओं के लिए इस मंदिर का प्रसाद खाना भी वर्जित है. कहते हैं कि महिलाएं अगर मंदिर का प्रसाद खा लें तो उनके साथ कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती है.