अब आसानी से करे इस मंदिर में ऑनलइन दर्शन

द्वारिकाधीश मंदिर, जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर भगवान् श्री कृष्णा का मंदिर है. इस मंदिर में द्वारका के राजा की पूजा की जाती है जिसकी वजह से इस मंदिर का नाम द्वारिकाधीश मंदिर पड़ा. यह मंदिर भारत देश के गुजरात के द्वारका में स्थित है. यह मंदिर 72 स्तंभों द्वारा समर्थित 5 मंजिला इमारत का मुख्य मंदिर, जगत मंदिर के नाम से जाना जाता है.

पुरातात्विक निष्कर्ष के द्वारा यह बताया जाता है कि यह मंदिर 2200 से 2500 साल तक पुराना है. यह मंदिर भारत में हिन्दुओ द्वारा माने जाने वाला चार धाम में से एक यह भी है. जिसके कारण से यहाँ भक्तो का काफी भीड़ लगता है.

आपको बता दे कि, इस मंदिर में आमतौर पर दर्शन के लिए कई घंटो तक लाइन में लगना पड़ता है. इस मंदिर में एक दिन में लाखो लोग दर्शन करते है, तो आप इसे अनुमान लगा सकते है कि लोगों को कितने देर लाइन में लगना पड़ता होगा। बता दे कि अब दर्शन के लिय आपको घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

आप इस मंदिर में ऑनलाइन भी दर्शन कर सकते है. अब इस मंदिर में दर्शकों की समस्या को देखते हुए ऑनलाइन दर्शन का सविधा उपलब्ध करा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *