नए साल के शुरू होते ही गैस कंपनियों ने किचन को महंगाई का झटका दिया है. गैस कमानियों ने सब्सिडी वाले सिलिंडर के दामों में 19 रुपये का इजाफा हुआ है. दिल्ली में इस तरह का घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 714 रुपये का हो गया है.
दिसंबर में दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर (14.2 किलो) 695 रुपये का था. लगातार पांचवें महीने रसोई गैस सिलिंडर के बाजार भाव में बढ़ोतरी हुई है.
कंपनियां हर महीने रेट रिवीजन करती हैं. जनवरी के लिए रेट रिवीजन के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया है.