साल के आखिरी कारोबारी दिन सुस्ती के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्‍स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

आज साल के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स सुस्त है.शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक तक टूट कर 41,400 अंक के नीचे आ गया तो वहीं निफ्टी में 50 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह 12,200 अंक तक आ गया.

जहाँ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर आ गए तो वहीं एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचयूएल के शेयर में मामूली तेजी दर्ज की गई.

वहीँ अगर रुपये की बात करें तो डॉलर के मुकाबले रूपया 5 पैसे मजबूती के साथ 71.26 रुपये के स्तर पर खुला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *