महाराष्ट्र में बीते सोमवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ. इस कैबिनेट विस्तार में उद्धव ठाकरे की कैबिनेट फॅमिली कैबिनेट ज्यादा लग रही है.ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उद्धव ठाकरे के इस कैबिनेट में राज्य का हर वो पर्रिवार का सदस्य है जिसकी राज्य में शक्तिशाली राजनीती रही हो. अगर कैबिनेट पर नजर दौड़ाई जाए तो कैबिनेट में 13 बेटे और 3 भतीजे हैं जो कि महाराष्ट्र के राजनितिक परिवारों से जुड़े हुए हैं.
सोमवार को हुए कैबिनेट विस्तार में 26 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. जिसमे 16 मंत्री एनसीपी सीएम समेत 15 मंत्री शिवसेना के हैं जबकि कांग्रेस के कोटे से 12 विधायक मंत्री बने हैं.
चलिए हम आपको महाराष्ट्र में भाई-भतीजावाद दिखाते हैं. वैसे तो अक्सर भारतीय राजनीती में यह देखा गया है लेकिन महाराष्ट्र में यह नया नया है.
शिवसेना का परिवार
उद्धव ठाकरे: जो की बाल ठाकरे के बेटे हैं और महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं.
आदित्य ठाकरे:महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे हैं और अब कैबिनेट मंत्री हैं.
शंभूराजे देसाई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहेब देसाई के परपोते है.
शंकरराव गदख: पूर्व कांग्रेस एमपी यशवंत राव गदख के बेटे हैं.
कांग्रेस का परिवार
अशोक चव्हाण: पूर्व सीएम शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं, वे खुद भी राज्य के सीएम रह चुके हैं.
अमित देशमुख: लातूर सिटी से विधायक और कैबिनेट मंत्री अमित देशमुख पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के पुत्र हैं.
यशोमति ठाकुर: पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय भैया साहेब ठाकुर की बेटी हैं.
सुनील केदार: पूर्व मंत्री छत्रपाल केदार के बेटे हैं.
वर्षा गायकवाड़: पूर्व एमपी एकनाथ गायकवाड़ की बेटी हैं.
विश्वजीत कदम: पूर्व कांग्रेस मंत्री पतंगराव कदम के बेटे हैं.
सतेज पाटिल: बिहार के पूर्व गवर्नर और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे हैं.
बालासाहेब थोराट: पूर्व कांग्रेस एमएलए भाउसाहेब थोराट के बेटे हैं.
एनसीपी का परिवार
अजित पवार: शरद पवार के भतीजे हैं.
धनंजय मुंडे: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं.
राजेश टोपे: पूर्व सांसद स्वर्गीय अंकुश टोपे के बेटे हैं.
बालासाहेब पाटिल: पूर्व कांग्रेस विधायक पांडूरंग पाटिल के बेटे हैं.
दिलीप वलसे पाटिल: महराष्ट्र के विधायक रह चुके दत्तात्रेय पाटिल के बेटे हैं.
अदिति तत्कारे: मंत्री अदिति तत्कारे कांग्रेस एमपी सुनील तत्कारे की बेटी हैं.
प्राजक्त तानपुरे: मंत्री प्राजक्त तानपुरे पूर्व सांसद प्रसाद तानपुरे के बेटे और जयंत पाटिल के भतीजे हैं.
जयंत पाटिल: सोमवार को मंत्री बनने वाले जयंत पाटिल पूर्व कांग्रेस मंत्री स्वर्गीय राजाराम पाटिल के बेटे हैं.
राजेंद्र शिंगणे: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनने वाले राजेंद्र शिंगणे के पिता भास्करराव विधायक थे.