जामिया हिंसा प्रदर्शन में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया में हुआ हिंसक प्रदर्शन में 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम असद अंसारी है. असद अंसारी को रविवार को गिरफ्तार किया. असद अंसारी के खिलाफ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज है.

इसे पहले पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह आरोपी पेशे से ड्राइवर है. हालांकि अब वह आजाद मार्केट से थोक में जैकेट खरीदता है, जिसे वह बटला हाउस में बेचा करता था. बताया जा रहा है की यह आरोपी भी भीड़ का हिस्सा था और उसके द्वारा भी गारी के तोड़-फोड़ का वीडियो सामने आया था जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया था.

बता दे कि, यह हिंसारूपी विरोध प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहा था. जिसमे सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचने को लेकर अभी तक 10 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *