विपक्ष देश का माहौल बिगाड़ रहे है, ओवैसी ने मुसलमानों को उकसाने का काम किया- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर देश में विरोध-प्रदर्शन व विवाद को लेकर पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। समाचसर एजेंसी एएनआइ (ANI) से सोमवार को बातचीत में उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी सहित विपक्ष देश में स्वतंत्रता के ठीक पहले वाली स्थिति लाना चाहता है। वहीं उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया है।

ANI Digital (@ani_digital) December 30, 2019

उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए चाहते हैं कि पाकिस्तान से आने वाले सभी मुसलमानों को भारत की नागरिकता दे दी जाए। कांग्रेसी कानून का विरोध नहीं कर रहे बल्कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तानी मुसलमान और रोहिंग्या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए।

मालूम हो कि सीएए के संसद में पारित होने के पहले से इसका विरोध हो रहा है। अब यह कानून लागू हो चुका है। देश में सीएए, एनआरसी व एनपीए के खिलाफ लगातार आंदोलन हो रहे हैं। सीएए 31 दिसंबर 1914 को या पहले पाकस्तिान, बांगलादेश या अफगानिस्तान से भारत आने वाले हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध व पारसी शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात करता है। इसमें मुसलमान शरणार्थियों का जिक्र नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *