#CAA: केरल में धर्मनिरपेक्षता का एक लंबा इतिहास- सीएम विजयन

पुरे देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्ष लगातार इस बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. ऐसे में आज केरल के मुख्यमंत्री सीएम विजयन ने विधानसभा में इसको लेकर प्रस्ताव पास किया है.

सीएम विजयन ने कहा है कि केरल में धर्मनिरपेक्षता, यूनानियों, रोमन, अरबों का एक लंबा इतिहास है. हर कोई हमारी जमीन पर पहुंचा. ईसाई और मुसलमान शुरुआत में केरल पहुंचे. हमारी परंपरा समावेशिता की है. हमारी विधानसभा को परंपरा को जीवित रखने की जरूरत है.

Thiruvananthapuram: Kerala Assembly passes resolution demanding withdrawal of the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/xMvCZeBgVp
ANI (@ANI) December 31, 2019

सीएम विजयन के इस बयान का कांग्रेस ने समर्थन किया है वहीँ बीजेपी के विधायक ओ. राजगोपाल ने इसका विरोध किया. ओ. राजगोपाल ने कहा है कि कानून में कहीं नहीं कहा गया है कि इससे किसी धर्म को अलग-थलग किया जाएगा. राजनीतिक फायदे के लिए यह प्रोपेगैंडा किया जा रहा है न कि संविधान की रक्षा के लिए. बीजेपी के संविधान पवित्र पुस्तक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *