#DelhiWeather: ठंड से कांपा आधा हिंदुस्तान, हवाई यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

पूरा देश कड़कड़ाती ठंड से कांप रहा है.पहाड़ हो या मैदान हर कहीं सहित लहर के प्रकोप का कहर जारी है.खराब मौसम का कहर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ रहा है.

अब तक 40उड़ानें रद्द हुई हैं और 21को डायवर्ट किया गया, जबकि 450उड़ानों में देरी है. वहीं, 34ट्रेनें देरी से चल रही है.

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16जिलों के लिए ठंड और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विजिबिलिटी 0से 50मीटर तक रहेगी. वहीं, पंजाब के 18जिलों में ठंड का रेड अलर्ट है. 2-3जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.

दिल्ली का बीतें दिन का न्यूतम तापमान 4 डिग्री मापा गया था और अधिकतम यह तापमान 13 डिग्री तक था. मंगलवार की सुबह दिल्ली का तापमान 2 डिग्री तक मापा गया था.

वहीँ कश्मीर में पारा जीरो डिग्री से निचे चला गया है. अगर तापमान और निचे गिरा तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही सेब के व्यापारियों के लिए काफी मुश्किलें हो सकती हैं. तापमान लगातार माइनस में जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *