टीम इंडिया के तेज गेंदबाज यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह ने इस साल को मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने और यादों का साल बताया और कहा कि वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
करीब पांच महीने से टीम से बाहर चल रहे बुमराह अब मैदान पर वापसी करने को तैयार है। श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में वापसी करने को बेताब हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।
बुमराह ने ट्वीट कर बताया कि, 2019 मैदान से अंदर और बाहर दोनों जगह उपलब्धियों, सीख, कड़ी मेहनत और यादें बनाने वाला साल रहा। साल के आखिरी दिन मैं इस इंतजार में हूं कि 2020 मेरे लिए क्या लाता है।
Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) December 31, 2019
बता दें कि 26 साले के बुमराह इस साल टीम इंडिया के सभी प्रारूप में बेहतरीन गेंदबाज के रूप में उभरे हैं। अपने करियर के 12 टेस्ट, 58 वनडे, और 42 टी20 मैचों में बुमराह ने क्रमशः 62, 103, और 51 विकेट लिए हैं।