उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में सोमवार यानि कि आज पूरा कोहरा छाया हुआ है. धुंध इतनी बढ़ गई है कि गाड़ियों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दे कि इस कोहरे के कारण आज ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. आपको बता दे कि कोहरे के कारण तेज रफ़्तार कार नहर में जा गिरी.
आपको बता दे कि इस हादसे में एक ही परिवार शामिल था. इस हादसे के समय कार में करीब परिवार के 11 सदस्य मौजूद थे. वह संभल से दिल्ली जा रहे थे और काफ़ी ज्यादा कोहरे के कारण कार दनकौर इलाके के पास कार नहर में जा गिरी हादसे के शिकार 11 लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. जिनमें से 6 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बाकी लोग गंभीर रूप से घायल है. पुलिस की जाँच में यह संभव हो गया है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है.