अगले कुछ वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा भारत

अर्व्यवस्था के मामले में भारत जल्द ही जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ देगा. जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जायेगा. यह रिपोर्ट ब्रिटेन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च से सामने आई है.

रिपोर्ट्स की माने तो2026 तक भारत जर्मनी को पीछे छोड़ कर इकॉनमी के मामले में चौथे नंबर पर आ जायेगा. वहीँ2034 तक भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

यानी इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले सात साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा, मोदी सरकार द्वारा तय लक्ष्य से दो साल बाद.

वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020 शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है, भारत ने निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए 2019 में ही फ्रांस और यूके को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी का दर्जा हासिल कर लिया है. अब उम्मीद है कि यह 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी और 2034 में जापान को भी पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने यह दावा किया था 2024 तक भारत की 5 ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *