सिरदर्द होना या नाक का बहना, खासी होना तेज बुखार आना और शरीर में तेज दर्द होना कभी-कभी बेवजह उल्टी होना यह सब लक्ष्ण है ठण्ड लगने का तो चलिए जानते है ठंड से बचने का कारागार उपाय के बारे में…
एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है लहसुन, वहीं रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में भी जबरदस्त काम करता है लहसुन। सर्दी से बचने के लिए लहसुन को भूनकर खा सकते हैं. या फिर नींबू मिर्च डालकर चटनी में भी इस्तमाल कर सकते है.
शहद के अंदर सर्दी वाले बैक्ट्रिया को मारने का भरपूर क्षमता होता है. तो जुकाम होने पर आप शहद में एक चमच नींबू का रस मिला कर उसका सेवन करे बेहद कारगार साबित होगा।
अदरक के साथ देशी घी और गुड़ या शहद का इस्तमाल करें ठंड से बचने का बेहतरीन तरीका है.
ठण्ड में काली मिर्च का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें या तो सब्जी में करे नहीं तो गरम पानी में उबाल कर उस पानी को पिये, सेहत के लिए बेहतरीन होगा।
सोने से पहले हल्दी वाले गुनगुने दूध का सेवन करें, चाहें तो इसमें ताजा अदरक भी मिला सकते हैं, आराम मिलेगा।