महाराष्ट्र में आज 36 मंत्री शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे भी कैबिनेट में शामिल होंगे.
सूत्रों से खबर सामने आ रही है कि आदित्य ठाकरे की झोली में मुख्यमंत्री कार्यालय जा सकता है.
दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तर्ज पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएमओ बनाने का मन बनाया है.
इस विभाग की जिम्मेदारी आदित्य ठाकरे के लिए बड़ी साबित हो सकती है क्योंकि यह आदित्य के भविष्य को तय करेगा.