वर्ल्ड XI और एशिया XI के बीच होने वाले टी20 में, कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेलेगा: BCCI

बांग्लादेश अपने देश के संस्थापक बोंगूबंधू यानी की शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है और इस मौके पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मार्च में एशिया 11 और वर्ल्ड 11 के बीच दो टी-20 मैचों का आयोजन करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी ने इस मैच को आधिकारिक दर्जा दिया है। इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस मैच में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति जहां एशिया एकादश में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी खेलते हैं ऐसे में इस बार किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा, हम इस बात से अवगत हैं कि एशिया एकादश में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा। यही संदेश है और इसलिए, दोनों देशों के खिलाड़ियों का एक साथ आने या एक दूसरे को चुनने का कोई सवाल ही नहीं है। बता दें कि सौरभ गांगुली उन पांच खिलाड़ियों का फैसला करेंगे जो एशिया एकादश का हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *