लोकसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन बिल पेस किया. संसद में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है. इस दौरान सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ है.
ANI (@ANI) December 9, 2019
बता दें कि एनआरसी पर चर्चा के दौरान मनीष तिवारी ने कहा, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ है. ये विधेयक मूलभूत आधार का उल्लंघन करता है. ये विधेयक भारत के संविधान के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करता है. कोई भी शरणार्थी हमसे शरण मांगता है तो ये हमारा कर्तव्य बनता है कि बिना उसका मजहब देखे, उसको शरण दें.
सांसद मनीष तिवारी ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय संधियां भी हैं जो ये कहती हैं कि कोई भी शरणार्थी अगर आपके यहां शरण मांगे तो आप इनकार नहीं कर सकते. इसके अलावा न ही ये देखा जाएगा कि उनका धर्म क्या है.