हैदराबाद के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी मिला एक महिला का अधजला शव

हैदराबाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है. लेकिन अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी जल्द सामने आएगी. अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मामला रेप का है या नहीं. पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि महिला के शव को बाहर से लाकर यहां छोड़ दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

ANI (@ANI) December 2, 2019

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. हत्यारों ने प्रियंका रेड्डी के शव को जला भी दिया था. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *