महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभकामना देने के लिए धन्यवाद. केंद्र में मेरे बड़े भाई के रूप में और राज्य में एक मजबूत कैबिनेट के होते हुए मैं एक नया महाराष्ट्र बनाने के लिए लगातार काम करने के लिए उत्सुक हूं.
Office of Uddhav Thackeray (@OfficeofUT) November 29, 2019
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बधाई दी थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बंधाई ट्वीट संदेश में लिखा था कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई. मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेंगे.