डेविस कप: पाकिस्तान पर भारत ने बनाई, 3-0 से अजेय बढ़त

भारत ने पाकिस्तान को हरा 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। बता दें कि पाकिस्तान के मोहम्मद शोएब और हुफैजा अब्दुल रहमान की जोड़ी पेस और जीवन के आगे टिक नहीं सकी। उन्होंने सिर्फ 53 मिनट में 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। वहीं अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपना डेविस कप रिकॉर्ड बेहतर करते हुए जीवन नेदुंचेझियान के साथ अपना 44वां युगल मैच जीत लिया है।

Sportstar (@sportstarweb) November 30, 2019

पिछले साल अपना 43वां युगल मैच जीतकर डेविस कप के इतिहास में सफलतम खिलाड़ी बने पेस ने इटली के निकोला पी को पछाड़ा था। पेस ने 56वें मुकाबले में 43वीं जीत दर्ज की थी, जबकि निकोला ने 66 में से 42 मैच जीते है।

पेस का 44 जीत का रिकॉर्ड जल्दी टूट पाना संभव नहीं, क्योंकि उनके अलावा कोई मौजूदा युगल खिलाड़ी शीर्ष 10 में नहीं है। बेलारूस के मैक्स मिर्नी तीसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 36 जीत दर्ज है. लेकिन वह 2018 से टूर पर नहीं खेल रहे हैं।

मालूम हो कि हुफैजा और शोएब ने पहले गेम में सर्विस बरकरार रखी, लेकिन भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में उनकी सर्विस तोड़कर 3-1 से बढ़त बना ली। पांचवें गेम में फिर उनकी सर्विस तोड़कर पेस और जीवन ने दबाव बनाया। जीवन ने 30-15 पर डबल फॉल्ट किया, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव नहीं बना सके और भारत ने बढ़त बना ली। पहला सेट जीतने के बाद भारतीयों ने दूसरा सेट भी आसानी से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *