ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पिंक बॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक बनाते हुए डे नाइट टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। गौरतलब है कि वार्नर अब पिंक बॉल टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले दुनिया केदूसरेबल्लेबाज बन गए हैं।
ICC (@ICC) November 30, 2019
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशाने की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। 500 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली कंगारू टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेविड वार्नर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डे नाइट टेस्ट में दोहरा शतक बनाने का कमाल किया और फिर तिहरा शतक बनाते हुए इतिहास रच दिया।
पिंक बॉल टेस्ट में डेविर वार्नर ने जड़ी ट्रिपल सेंचुरी
पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में डेविड वार्नर ने यादगार पारी खेली। पहले दिन वार्नर ने 156 गेंद पर 12 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने 260 गेंद पर 23 चौके की मदद से अपने दोहरा शतक पूरा किया था। वार्नर का बल्ला यहीं नहीं रुका और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक बनाते हुए डे नाइट टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।