सरकार बनाने पर शिवसेना रोड़ा नहीं बनेगी: शिवसेना नेता संजय राउत

महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी जंग जारी है. इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास कदम भी थे. बता दें कि इससे पहले रविवार को शिवसेना की तरफ से 170 विधायकों के समर्थन की बात कही गई थी.

शिवसेना नेता संजय राउत राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल से सरकार बनाने पर बात नहीं की. हमने राज्यपाल से महाराष्ट्र के हालातों पर चर्चा की. सरकार बनाने पर शिवसेना रोड़ा नहीं बनेगी.

बता दें कि इससे पहले रविवार को संजय राउत ने कहा था कि हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है. उन्होंने कहा था कि वो दो दिन के भीतर महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि वो राज्यपाल से मिलकर आग्रह करेंगे कि सिंगल लारजेस्ट पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *