थाईलैंड में पीएम नरेंद्र मोदी, हाउडी मोदी की तर्ज पर सवास्डी मोदी को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे, जहाँ उन्होंने सवास्दी पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोेधित करते हुए कहा कि यहां की बातचीत में, यहां के खान-पान में, यहां की परंपराओं में, आस्था में, आर्किटेक्चर में, भारतीयता की झलक है। पूरे विश्व ने अभी दीवाली का त्यौहार मनाया है। आज छठ का बहुत बड़ा त्योहार है। थाईलैंड के कण-कण में अपनापन नजर आता है। थाईलैंड में भारतीयता की महक हम जरूर महसूस करते हैं

PMO India (@PMOIndia) November 2, 2019

साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले का स्पष्ट संकेत करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भारत ने आतंकवाद एवं अलगाववाद के पीछे के एक बड़े कारण को नष्ट कर दिया है। जब फैसला सही होता है तो इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। भारत में पिछले पांच साल में हुए बदलावों की वजह से जनता ने इस बार उनकी सरकार को और बड़ा जनादेश दिया। भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *