जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर के सफ़र को बेहद ख़ास है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कश्मीर पर कई किताबें पढ़ी, कई लोगों को सुना है लेकिन जैसा कश्मीर मैंने पाया वो अलग है. सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर का युवा पढ़ना और आगे बढ़ना चाहता है. बस कुछ लोग हैं जिन्होंने स्थिति खराब की है.
एक इंटरव्यू में बात करते हुए सत्यपाल मालिक ने कहा कश्मीर के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं और लोग बहुत अच्छे हैं और उनकी नाराजगी वहां के नेताओं से है.
सत्यपाल मलिक ने कहा, नेताओं ने बहुत करप्शन किया है. जनता को अपने नेताओं से ज्यादा नाराजगी है. जनता के अंदर 370 के मसले पर ज्यादा रिएक्शन नहीं है. थोड़ी नाराजगी केंद्र शासित राज्य होने से है, लेकिन यह स्थायी नहीं है.