मुंबई से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

महाराष्ट्र में सरकार के गठन के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना में जारी सियासी रस्साकशी के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि सरकार बनाने के लिए पार्टी को शिवसेना का समर्थन करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं चाहती।

ANI (@ANI) November 1, 2019

शिवसेना बीजेपी को 50-50 फॉर्मूले की याद दिलाई रही है और बीजेपी इसपर राजी नहीं है। वहीं शिवसेना भी पीछे नहीं हट रही है और लगातार बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस विपक्ष में बैठने को तैयार है। कांग्रेस अगर विपक्ष में बैठती है तो इससे वह शिवसेना के अरमानों पर भी पानी फेर देगी। एनसीपी ने राज्य में 54 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती है। इधर, भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। पवार ने शिवसेना और भाजपा के बीच जारी तनातनी पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *