कप्तान रोहित शर्मा को प्रैक्टिस के दौरान लगी बड़ी चोट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैच प्रैक्टिस के दौरान शुक्रवार को थ्रोडाउन की गेंद रोहित की बायीं जांघ पर लग गई जिससे उन्हें नेट सत्र छोड़कर जाना पड़ा. बता दे कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम की अगुआई करेंगे.

भारतीय टीम ने बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ को रखा है ताकि खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का सामना अच्छी तरह कर सकें. आमतौर पर बल्लेबाज नेट में गेंदबाजों का सामना करने से पहले लय हासिल करने के लिये थ्रोडाउन लेते हैं. पता चला है कि रोहित इसके लिए उपचार ले रहे हैं और वह इसके बाद नेट सत्र में हिस्सा लेने नहीं उतरे.

टीम के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, रोहित को उपचार मिल रहा है और जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट करेंगे. संजू सैमसन विकेटकीपिंग नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के साथ क्षेत्ररक्षण करते दिखे और पहली पसंद ऋषभ पंत विकेटकीपिंग में अतिरिक्त समय देते दिखे. सभी की निगाहें मुंबई के बिगहिटर ऑल राउंडर शिवम दुबे पर लगी थी जो मुख्य कोच रवि शास्त्री से बात करते देखे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *