देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है आज, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. पूर्व प्रधानमंत्री के पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम से इंदिरा गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2019

वहीं इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है.

ANI (@ANI) October 31, 2019

बता दें कि दिल्ली के शक्ति स्थल पर हो रही श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कई सांसद और बड़े नेताओं ने इंदिरा गांधी को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *