गिरिराज ने नीतीश पर निशाना साधा, कहा सच कहना बगावत है तो हाँ हम बागी हैं

बेगुसरायके भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर सच कहना बगावत है तो हाँ हम बागी है। गिरिराज सिंह अक्सर सीएम नितीश कुमार पर निशाना साधते रहते है।

बिहार में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते बिहार के कई ज़िलों में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बिहार में बाढ़ के कारण 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। जिसपर गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार के ऊपर घड़ा फोड़ते हुए कहा है कि मैं ये कहना चाहता हूँ कि राज्य सरकार से कहीं न कहीं भारी चूक हुई है। राज्य सरकार गंभरीता को समझ नहीं पारही है। ऐसा नहीं था कि पटना ने 100 साल से कभी बाढ़ नहीं देखा हो। लेकिन कंकड़बाग हमेशा डूबते रहा है। उनके बाद भी पंप की व्यवस्था नहीं है। कहीं न कहीं चूक हुई है। लेकिन अब हम प्रकृति के आगे लाचार हैं।

वहीँ गिरिराज सिंह ने जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह की वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा है कि मैंने हफ्ता पहले अधिकारियों को चेतावनी दी तो बिहार सरकार के एक मंत्री उसके पक्ष में आ गए, अधिकारियों का राजनीतिकरण का दुष्परिणाम आज मटिहानी से JDU के माननीय MLA बोगो बाबू के पीड़ा के रूप में बाहर आया, पीड़ा व्यक्त करने हेतु कोटिशः धन्यवाद। सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 30, 2019

इस वीडियो में जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि शासन 100 प्रतिशत उदासीन है। मानवता से कोई मतलब नहीं है। एसी में बैठना और चार चक्का में बैठकर बांध से बांध का हाल चाल लेना और एनडीआरएफ के नाव पर बैठकर जल विहार करना, इसको हम मानवीय संवेदना नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं लूट कर रहा है, भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है। मवेशी मर रहे हैं। मवेशियों को खाना नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *