#RamMadhav: J&K में नजरबंद लोगों में से कई लोगों को फाइव स्टार होटल में रखा गया है

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद हिरासत में लिए गए कई लोगों को फाइव स्टार होटल और गेस्ट हाउस में रखा गया है.

माधव ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जम्मू-कश्मीर में आज केवल 200-250 लोग कानून और व्यवस्था के मद्देनजर नजरबंद हैं. कुछ को 5 स्टार गेस्ट हाउस में, कुछ पांच सितारा होटलों में बंद है, जिनपर निगरानी रखी जा रही हैं.

उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के संबंध में केवल जो मुद्दा है वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *