बिहार: बाढ़ से ग्रसित लोगों के मदद के लिए आगे आये फिल्मी स्टार

बिहार में आई जल प्रलय के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। पानी में डूबे पटना और बिहार के दूसरे जिलों के लोगों की मदद के लिए अब बिहारी फिल्म स्टार्स भी सामने आए हैं। इन बिहारी सितारों ने लोगों से मदद की अपील की है। बिहार के रहने वाले दो सिनेमा स्टार्स मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने सोशल नेटवर्किंग साइट की मदद से लोगों से ये गुहार की है जिसके बाद काफी लोग बिहार में आई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं। मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की अपील की हैं।

manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 30, 2019

दोनों ही स्टार ने अपने सोशल नेटवर्किंग हैंडल के जरिए पूरे बिहार के बिगड़ रहे हालात पर कई दफे अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लोगों से बाढ से पीडित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की भी अपील की है। दोनों ही स्टार के द्वारा की गई इस अपील के बाद कई लोगों ने बिहार के सीएम रिलीफ फंड में पैसे दिये हैं।

पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) September 30, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *