ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार ने भारत में वैक्सीनेशन को लेकर किए जा रहे कार्यो से कराया अवगत

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में डब्ल्यूएचओ और यूरोपियन कमीशन के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट 2019 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दुनिया में टीकाकरण को लेकर जागरूकता लाने के लिए ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट 2019 एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है। सभी ने मिलकर टीकाकरण को लेकर जागरूकता पर प्रतिबद्धता जाहिर की है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टेडरोस अधानोम से मुलाकात की.

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट में भारत की स्वास्थ्य नीति एवं टीकाकरण योजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने गत 5 सालों में 6 नए टीके शुरू किए हैं। टेटनेस डिप्थीरिया, निष्क्रिय पोलियो वायरस वैक्सीन, खसरा रूबेला वैक्सीन, रोटावायरस वैक्सीन आदि शुरू किया गया है। संपूर्ण टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष को दिसंबर 2014 में शुरू कराया गया था। इसके तहत 28 मार्च 2019 तक विभिन्न चरणों के दौरान 3.39 करोड़ बच्चे और 87.18 लाख गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री चौबे ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे जहां उनके पहुंचने पर राजदूत गायत्री इस्सर कुमार ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने दूतावास परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अधिकारियों और कर्मचारियों से उनका हालचाल जाना। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे 15 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।

टीकाकरण को बढ़ावा देने पर सभी ने दिया बल: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे

– यह था उद्देश्य टीके से बचाव योग्य बीमारियों की रोकथाम के लिए वैक्सीन की वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाना और टीकाकरण से संबंधित गलत सूचनाओं को दूर करना था।

– 100 देशों के प्रतिनिधियों ने टीकाकरण के जागरूकता के लिए निरंतर अभियान चलाने पर जोर दिया है।

जब आप टीका कराते हैं तो खुद के साथ दूसरों की भी बचाते हैं जान

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप जब किसी बीमारी के बचने के लिए टीका लगाते हैं तो केवल अपने आप को नहीं बचाते हैं, बल्कि अपने आसपास रहने वाले लोगों की भी रक्षा करते हैं। टीका लगाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके प्रति जागरूक होने की सभी को आवश्यकता है इसमें सभी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। इस तरह के वैश्विक मंच से पूरे विश्व में यह संदेश जा रहा है कि टीका को लेकर सभी कितने संवेदनशील हैं। टीकाकरण से 30लाख लोगों को हर साल विभिन्न बीमारियों से बचाया जा रहा है। इसे और अधिक बढ़ाना है। इस एक दिवसीय समिट में 100देशों के राजनेताओं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, मीडिया एनजीओ, आदि के प्रतिनिधि शामिल थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कल्याण राज्य मंत्री श्री चौबे ने सम्मिट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीके को लेकर सामाजिक विश्वास को बढ़ाने के लिए कदम उठाना। टीका अनुसंधान विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देना यह उद्देश्य रहा। टीकाकरण के माध्यम से स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि को आश्वस्त करने के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना है। जो इस ओर महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *