मनी लॉन्ड्रिंग केस: 6 दिन की ED रिमांड पर गए रतुल पुरी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कारोबारी रतुल पुरी को 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है. इससे पहले ईडी ने रतुल पुरी की 14 दिन की रिमांड मांगी थी. अब मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी. रतुल पुरी को ईडी ने बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था. इससे पहले बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में रतुल पुरी न्यायिक हिरासत में थे.

ANI (@ANI) September 5, 2019

बता दें कि रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के घेरे में हैं. रतुल पुरी पर उनकी कंपनी के जरिए कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशलाय (ईडी) ने रतुल पुरी को 20 अगस्त को 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था.सीबीआई ने रतुल पुरी, उनकी कंपनी, उनके पिता और प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, निदेशकों नीता पुरी संजय जैन और विनित शर्मा के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. बैंक घोटाला मामले में ईडी ने पुरी को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *