महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन की सम्भावना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बीजेपी द्वारा शिवसेना के साथ मुलाकात हुई है लेकिन गठबंधन के संबंध में विशेष वार्ता नहीं हुई है। मानाजा रहा है कि मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर गठबंधन पर मोहर लग सकती है।
विधान सभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना के साथ गठबंधन कर सकती है। पहली मुलाकात में शिवसेना ने बीजेपी के प्रस्ताव को मानाने से इंकार कर दिया है। खबर यह भीहै कि, 7सितम्बर को पीएम मोदी महाराष्ट्र दौरे पर जायेगे। जहाँ बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को मंजूरी मिल जाएगी। अक्टूबर के लास्ट तक में महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव हो सकता है। लेकिन अभी तक ये फैला नहीं हुआ है कि गठबंधन की सरकार में किस पार्टी को कितना सीट मिलेगा। महाराष्ट्र में विधान सभा के 288सीट है जिसमे बीजेपी ने 170के आसपास सीट लेना चाहती है जो की अभी फ़िलहाल शिवसेना को मंजूर नहीं है।
वहीं, शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना को 125 सीटें मिलने की सम्भावना है। गठबंधन के समीकरण तो बीजेपी और शिवसेना प्रमुख के साथ तय होगी। लेकिन, हाल के माहौल को देखकर ऐसा होने की संभावना कम ही नज़र आ रही है। यानि गठबंधन हुआ तो बीजेपी की शर्तों पर ही होगा, वरना नहीं होगा।