भारत की नम्बर एक जीवन बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. जो एक प्योर ऑनलाइन प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है. जो पॉलिसी होल्डर परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी. कम्पनी ने बताया है कि यह पॉलिसी सिर्फ ऑनलाइन हीं खरीदी जा सकती है और इस पॉलिसी में कोई भी बिचौलिया शामिल नहीं हैं. बता दें कि 1 सितंबर 2019 से इस पॉलिसी की बिक्री शुरू हो चुकी है.
बता दें कि इस टेक टर्म के प्लान का नंबर 854 है और वहीं इसका UIN नंबर 512N333V01 है. वहीं इस टेक टर्म का पॉलिसी टर्म 10 साल से 40 साल तक रहेगा. बता दें कि इस पॉलिसी को 18 से लेकर 65 साल के उम्र वाले लोग ले सकतें हैं. वहीं इस पॉलिसी के मैच्योरिटी उम्र अधिकतम की 80 साल रखी गई है.
इस पॉलिसी में आपको मिनिमम 50 लाख रुपये का सम अश्योर्ड वाला प्लान खरीदना होगा. बता दें कि मैक्सिमम सम अश्योर्ड करने की कोई सीमा नहीं है. वहीं इस पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान करने के लिए पॉलिसी होल्डर को दो ऑप्शन मिलेंगे. पॉलिसी होल्डर अर्धवार्षिक या वार्षिक अवधि पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.
वहीं क्लेम के समय भी पेमेंट के दो विकल्प दिये जायेंगे. साथ हीं डेथ बेनेफिट वाली रकम पीड़ित के परिवार को किश्तों या फिर एकसाथ दिए जाने का भी विकल्प दिया गया है. लेकिन टर्म प्लान होने के कारण पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर कुछ नहीं मिलेगा.
बता दें कि इस पॉलिसी में स्मोक करने वाले और स्मोक न करने वालों के लिए अलग-अलग प्रीमियम बनाए गए हैं. जिसमें स्मोक करने वाले को ज्यादा प्रीमियम देना होगा वहीं स्मोक न करने वालों को कम प्रीमियम देना होगा. साथ हीं इस टेक टर्म प्लान में पुरुषों को ज्यादा तथा महिलों को कम प्रीमियम देना होगा. बता दें की इस प्लान को खरीदने पर सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स में भी छूट मिलेगी.