अक्सर अपनी फिल्मो में कुछ नया करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस बार फिर एक नए रूप में फ़िल्म रश्मि रॉकेट में नज़र आयेंगी. इस फ़िल्म में तापसी पन्नू एक एथिलीट का किरदार निभा रही है. हमेशा अपने क़िरदार के साथ कुछ नया करने वाली तापसी ने इस बार भी अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट किया है. आरएसवीपी की इस फिल्म का पहला टीज़र रीलीज़ किया गया है. आकर्ष खुराना रश्मि राकेट फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है. रीलीज़ किये गए टीज़र वीडियो में तापसी पन्नू को दौड़ते हुए दिखाया है. तापसी पन्नू इस फिल्म में एथलीट रश्मि का किरदार निभाने वाली है.
On your mark, get set, haalo! She is head-strong, passionate and fearless. @taapsee in and as #RashmiRocket.@MrAkvarious @RonnieScrewvala @iammangopeople #NehaAnand #PranjalKhandhdiya @shubhshivdasani
Music for Motion Poster By: @LesleLewis pic.twitter.com/3hwfLeqFUu
RSVP Movies (@RSVPMovies) August 30, 2019
फिल्म की कहानी रश्मि की है. जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए सारी परम्पराओ की बेड़ियो को तोड़ते हुए अपने सपने को पूरा करती है. रश्मि का इसमें कच्छ के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक का सफर दिखाया जायेगा. हालही में तापसी ने फिल्म में अपने लुक ओके आउट किया. जिसमे वह तापसी ने अपने गले पर टैटू बनवाया है और गले में चोकर पहना हुआ है.