जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान नए नए ड्रामे कर रहा है. एक बार फिर पाकिस्तान अपने नए ड्रामे के साथ सामने आया है. पाक के पीएम इमरान खान ने कहा है कि आज 12 बजे लोगों से कश्मीरियों के समर्थन में घर से बाहर निकलने की अपील की है. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार को यह घोषणा की.
इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि कश्मीर लोगों की के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर हफ्ते एक कार्यक्रम किया जाएगा.कश्मीर आवर के लिए सायरन बजाए जायेंगे.
यह तो सबको पता है कि पीएम इमरान खान अपने देश के लिए कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह लोगों का ध्यान और मुद्दों से हटाकर कश्मीर पर फोकस कर रहे हैं ताकि वो जनता को बरगला सकें. कश्मीर आवर पाकिस्तान की इसी कोशिश का एक और हिस्सा है.