लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे कर 2018-2019 UEFA मेन्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड अपने नाम कर लिया है। बीते एक साल में अपने देश और क्लब के लिए किए गए अच्छे प्रदर्शन के लिए ये अवार्ड दिया गया है।
वर्जिल ने UEFA चैंपियंस लीग के डिफैंडर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी अपने नाम किया है। इस से पहले अर्जेंटीना का स्टार फुटबॉलर मेसी और क्रिस्टियानो रोनालडो ने ये अवार्ड अपने नाम कर रखा है। यूरोपियन फुटबॉल संघ ने इस अवार्ड के लिए तीन नामों को शार्ट लिस्ट किया था जिसमे मेस्सी,रोनाल्डो और वर्जिल वैन डिज्क का नाम था।
गरुवार को यूरोपियन फुटबॉल संघ ने इस नाम की घोषणा की।
मेसी इस अवार्ड को वर्ष 2011 में जीतने वाले पहले खिलाडी बने थे जिस के बाद लगातार तीन सालों(2014,2016,2017) तक रोनाल्डो इस अवार्ड को जीत इस स्थान पर काबिज थे। पिछले साल अवार्ड लुका मेड्रिक ने जीता था।
पिछले विजेता थे:
2010-11: लियोनेल मेस्सी
2011-12: एंड्रेस इनिएस्ता
2012-13: फ्रेंक रिबेरी
2013-14: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
2014-15: लियोनेल मेस्सी
2015-16: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
2016-17: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
2017-18: लुका मेड्रिक