दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही थी इसके साथ ही 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी की बात कही थी. केजरीवाल के इस ऐलान के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने इसपर सवाल खड़ा किया है.
माकन ने कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा, 8532 करोड़ रुपए निजी कंपनियों को दिए गए. अगर यही पैसे लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी स्कीम के तहत डाले जाएं तो 200 नहीं 400 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी.
Kejriwal Govt gave subsidy of Rs 8532 croes directly to the Pvt Distribution Companies. If through DBT, directly to the Bank accounts of benefiaries- not 200- But upto 400 Units can be free. Pvt DISCOMS have earned Rs 10,000 crores by tariff hikes in last https://t.co/sUThrq3Wqx
Ajay Maken (@ajaymaken) August 29, 2019
अजय माकन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली में बिजली से जुड़े मसले पर ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया, केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों को सब्सिडी का पैसा देने के बजाय उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत नकद राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई. केजरीवाल सरकार द्वारा, 8532 करोड़ रुपए निजी कंपनियों को दिए गए. अगर यही पैसे लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी स्कीम के तहत डाले जाएं तो 200 नहीं 400 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी.
आपको बता दें कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को पूरी सब्सिडी देगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी.