आप ने यह कहावत तो सुनी ही होगी की शेर कभी घास नहीं चरता लेकिन इसके उल्ट जाकर गुजरात के जंगलों में शेर काघास खाते हुएवीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा भी किया जा रहा है. वीडियो में साफ़ तोर पर देखा जा सकता है कि शेर खड़ा है और घास खा रहा है. शेर को मांस खाने की आदतें होती हैं. लेकिन इस वीडियो में शेर को घास खातेदेख लोग हैरानी में पड़ गए हैं.
एक यूजर ने लिखा- क्या आपने कभी शेर को घास चरते देखा है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- शेर घास खा रहा है. क्या ये साधारण है? गुजरात फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर बताया कि शेर घास क्यों खा रहा है. उन्होंने बताया- जब शेर का पेट खराब होता है तो वह ऐसा उल्टी करने के लिए करते हैं. डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर ये भी बताया कि जहां शेर घास खाता दिख रहा है ये वीडियो खंभा जंगल का है.
इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- मुझे दुःख है, लेकिन मुझे लगता है कि शेर और कुत्ते पेट साफ करने के लिए घास खाते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- शेर नॉर्मल घास नहीं खा रहा है. बल्कि वह घास से दवा ले रहा है. कार्निवोर्स इसे नियमित रूप से खाते हैं.