INX मीडिया की संस्थापक इंद्राणी ने कहा- अच्छी खबर है कि चिदंबरम गिरफ्तार हुआ

जेल में बंद INX मीडिया की सह संस्थापक इंद्राणी मुखर्जी ने गुरुवार को कहा है कि यह अच्छी खबर है कि पी चिबंदरम को गिरफ्तार कर लिया गया. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने याचिका के जरिए दिल्ली उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके तहत अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में उनकी अग्रिम जमानत नामंजूर कर दी थी. ये मामले सीबीआई और ईडी ने दर्ज किये थे.

ANI (@ANI) August 29, 2019

बता दें कि चार जुलाई को दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में इंद्राणी मुखर्जी को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी. इस मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम आरोपी हैं. चिदंबरम पर 2007 में वित्त मंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप है

चिदंबरम पर आरोप यह है कि आईएनएक्स मीडिया समूह में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की अनुमति दिलाने के लिए चिदंबरम ने अपने पद का दुरुपयोग किया था और अपने बेटे कार्ति के जरिए 300 करोड़ से ज्यादा की घूस ली थी. पूछताछ में इंद्राणी बता चुकी है कि वह एफआईपीबी की मंजूरी के सिलसिले में कार्ति चिदंबरम से मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *